पौड़ी, दिसम्बर 13 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी और पोखड़ा रेंज में सक्रिय गुलदार के सक्रिय होने से ग्रामीण दहशत में हैं। गजल्ड गांव में सक्रिय गुलदार के ढेर होने के बाद अब पोखड़ा के देवराड़ी और पौड़ी रेंज के कोटी सहित इन्हीं रेंजांे के अन्य गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी है। देवराड़ी में बीते बुधवार को गुलदार ने एक महिला को घायल कर दिया था उसका उपचार अभी भी एम्स में चल रहा है। शुक्रवार की रात देवराड़ी में लगे वन विभाग के कैमरा ट्रैप में गुलदार कैद हुआ है हालांकि यहां लगाएं गए पिंजरों में गुलदार कैद नहीं हुआ। वन विभाग की टीमें देवराड़ी से लेकर बगडीगाड और ढांढरी व कोटी में गश्त कर ही रही है। गजल्ड गांव में भी पिंजरा लगा हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ लक्की शाह ने बताया है कि पोखड़ा में गुलदार प्रभावित गांव देवराड़ी, बगडी सहित 5 पिंजरे गु...