देहरादून, मार्च 24 -- पौड़ी। पौड़ी के धस्माणी और बलमना गांव में गुलदार के सक्रिय होने से दहशत बनी है। वन विभाग की टीमें दोनों जगह गश्त कर रही हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए बलमना में वन विभाग ने 4 पिंजरे भी लगाए हैंऔर अभी तक पकड़ा भी नहीं गया है। जबकि धस्मानी में भी गुलदार के एक बच्चे पर हमला करने के बाद यहां भी ग्रामीणों में डर बना हुआ है। एसडीओ लक्की शाह ने बताया कि दोनों जगह टीम तैनात हैं। यहां ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। अभी तक गुलदार पकड़ा नही गया। टीम चौबीस घंटे गुलदार पर नजर रख रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...