देहरादून, अप्रैल 3 -- पौड़ी। पोखड़ा ब्लाक के भतकोट  चार साल की मासूम को गुलदार द्वारा आंगन से उठा ले जाने के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत बन गई है। गुरुवार की रात ही वन विभाग की टीम ने प्रभावित गांव में डेरा डाल दिया था। बच्ची का शव रात में ही बरामद हो गया था। गुलदार के हमले में बच्ची के मौत के बाद परिजन सदमे में है। वहीं शुक्रवार को  डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, एसडीएम रेखा आर्य और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।  प्रभावित गांव में विभागीय शूटर और टीम तैनात कर दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में गुलदार के हमले के बाद रोष बना हुआ है। आरोप है कि पोखड़ा ब्लाक में गुलदार के हमलों पर प्रभावी अंकुश लगाने में वन महकमा नाकाम साबित हो रहा है और आए दिन हमले हो ही रहे हैं। पोखड़ा के प्रमुख संजय गुंसाई ने कहा कि गुलदार के हमलों के बाद ग्रामीण...