देहरादून, अप्रैल 7 -- पौड़ी। पोखडा ब्लॉक के भतकोट में गुलदार के डर से शनिवार से बन्द 10 स्कूल मंगलवार को खुल गए हैं। वन विभाग की टीम ने बच्चों को स्कूल तक छोड़ा। इससे पहले बीते शुक्रवार को पोखडा और बीरोंखाल के 10 स्कूलों को सोमवार तक बन्द करने के आदेश हुए थे। पोखडा के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि मंगलवार को सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। वन विभाग भी बच्चों को सुरक्षा मुहैया करा रहा है। साथ ही एक प्रस्ताव भी जिले में भेजा जा रहा है, जिसमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर टीम बनाये जाने का की बात कही गई है। वहीं वन विभाग भतकोट में गश्त कर रहा है। गुलदार को कैद करने के लिए 3 पिंजरे और सोलर सीसीटीवी सहित ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। अभी तक गुलदार दिखाई नहीं दिया है। डीएफओ महातिम यादव ने बताया है कि गुलदार को चिह्नित करने के लिए भी टीमें काम...