देहरादून, मार्च 11 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के बालमणा गांव में काम कर घर वापस लौट रहे एक राज मिस्त्री को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि आदमखोर गुलदार को तुरंत शूट किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और मृतक की पत्नी को गुजारा भत्ता प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। एसडीएम दीक्षिता जोशी ने ग्रामीणों और परिजनों को उनकी मांगों पर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली गहमा-गहमी और बातचीत के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.