पौड़ी में कंडोलिया ठाकुर के वार्षिक पूजन में उमड़े श्रद्धालु
देहरादून, जून 21 -- पौड़ी। कंडोलिया ठाकुर मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में आयोजित रात्रि जागरण में लोक गायक अनिल बिष्ट के कंडोलिया जागर में भगवान कंडोलिया के पश्वा अवतरित हुए। जागरण में कई कलाकारों के भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर नजर आए। वहीं, रविवार को मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण के साथ वार्षिक पूजन संपंन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.