पौड़ी में कंडोलिया ठाकुर का वार्षिक पूजन शुरू
देहरादून, जून 19 -- पौड़ी। पौड़ी के आराध्य देव श्री कंडोलिया ठाकुर का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन एवं भंडारा शुरु हो गया है। शुक्रवार को देव आवाहन, ध्वजा पूजन और देव डोली के साथ नगर भ्रमण के साथ मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया। 20 जून को पाठ पूर्ण होने के बाद भजन-कीर्तन, महाआरती, रात्रि जागरण और मंडाण आयोजित होंगे। 21 जून को यज्ञ, पूजन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्री कंडोलिया वार्षिकोत्सव समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए भंडारे के बाद उपयोग की गई पत्तलों को निर्धारित स्थान पर डालने का आग्रह किया है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और स्वच्छता का संदेश भी देगा, जिसमें नगर और नौगांवों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.