देहरादून, मार्च 10 -- पौड़ी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जल्द ही इस बिल को वापस लेने की मांग उठाई। कहा कि बिल को वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता श्रीनगर गोपाल रावत, एसडीओ सतपुली मुकेश कुमार, परवेज कुमार, गोंविद सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...