देहरादून, जनवरी 27 -- पौड़ी। पौड़ी कोतवाली की पाबौ चौकी पुलिस ने करीब ढाई पेटी अवैध शराब की बरामद की है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। बरामद शराब का मूल्य करीब पंद्रह हजार आंका गया है। चौकी प्रभारी मुकेश गैरोला ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौपड्यूं में मातवर सिंह से यह शराब बरामद की। बरामद शराब में 15 बोतल रॉयल स्टैग क्लासिक व्हिस्की व 52 पव्वे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की ब्रॉड के बरामद हुए है। आरोपी के विरुद्ध आबाकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है 7

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...