देहरादून, मई 1 -- पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बीजीआर परिसर, पौड़ी के समाजशास्त्र विभाग एवं मानसिक स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 'योग एवं ध्यान के लाभ' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी से मुख्य वक्ता बीके सौरव ने छात्र-छात्राओं को योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व से अवगत कराते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण और मानसिक संतुलन की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने प्रेरक एवं जीवन्त अनुभवों के माध्यम से विभिन्न ध्यान तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रतिभागियों ने गहन रुचि एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. अनूप पांडे ने कहा कि योग एवं ध्यान न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि...