देहरादून, जुलाई 16 -- पौड़ी। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर सभी विकासखंडों, तहसीलों, नगर निकायों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अफसरों के साथ सामूहिक रूप से पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण देवदार, बांज, बुरांश, काफल व अंगू जैसी स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- पौड़ी के घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में हरेला पर किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Dehradun News: लोकपर्व हरेला पर्व पर वृक्षारोपण क...