पौड़ी, दिसम्बर 6 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद लोगों ने काफी विरोध किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के हमलों से बचने के लिए अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। शुक्रवार देर शाम जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में खेतों के पास चारा लेने गई बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी (60) पर एक बाघ ने हमला कर उसे मार दिया। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जब बुजुर्ग महिला की खोजबीन शुरू की तो उसका शव खेतों के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत में गई थी, तभी घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर मार दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.