देहरादून, अगस्त 18 -- पौड़ी। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी ने मंगलवार को आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर बारिश, भूस्खलन, सड़क बाधित होने और आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। सतपुली तहसील के महरगांव में भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार चार लोग मलबे में दबे थे। इनमें से एक महिला को ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- बारिश से मेहरगांव और बैरगांव में मलबे का कहर, तीन लोगों के दबने की सूचना मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश और रा...