देहरादून, मार्च 12 -- पौड़ी। कोट ब्लॉक के बालमाणा में मंगलवार को एक राज मिस्त्री को गुलदार के निवाला बनाने के बाद भय बना हुआ है। वहीं वन विभाग की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। गुलदार के इस हमले के बाद आस पास के गांवो में भी दहशत हैं। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। हमले के बाद यहा विभागीय शूटर और टीम तैनात हैं। गुलदार की लोकेशन के लिए यहां ट्रेप केमेरे भी लगाए गए हैं। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि टीम चौबीस घंटे गश्त कर रही हैं। यहां 4 पिंजरे गुलदार को कैद करने के लिए लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...