देहरादून, मार्च 21 -- पौड़ी। पौड़ी के बलमना और धस्मानी गांव में गुलदार के सक्रिय होने से दहशत बनी है। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। बलमना में गुलदार के एक बच्चे पर हमला करने के बाद यहा भी ग्रामीणों में डर बना हुआ है। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि दोनों जगह टीम तैनात हैं। यहां ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...