देहरादून, जुलाई 16 -- पौड़ी। लोकपर्व हरेला पर गुरुवार को गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी, पौड़ी में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण करते हुए पौधों के संरक्षण, परिसर की हरित संपदा को बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. वीके बंगा ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का पर्व है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: हरेला पर्व पर ओमेक्स रिवेरा में पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश पौधे...