देहरादून, मई 13 -- पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के गांवों में पथ प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। ब्लाक के सिलेथ बीडीसी क्षेत्र के आधा दर्जन मंदिरों में ये लाइटें लगाई गई है। जनप्रतिनिधियों के मुताबिक पथ प्रकाश की सुविधा को लेकर स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। ब्लाक के कनिष्ठ उपप्रमुख दीपक असवाल ने बताया कि क्षेत्र में 10 लाइटें लगा दी गई है। जंगली जानवरों के हमले आए दिन होते रहते है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं सुबह शाम मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते रहते है,लेकिन पथ प्रकाश नहीं होने के कारण परेशानियां होती है। ऐसे में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें जरूरी थी। सिलेथ बीडीसी क्षेत्र के ज्वाल्पा देवी मंदिर, बिष्ट बूंगा के शिवालय, नौली में शिव व कालिंका मंदिर, दूराल बूंगा में नागराजा मंदिर सहित सरकियाणा मंदिर में भी स...