किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के पौआखाली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला पौआखाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जश्न के दौरान अवैध रूप से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान अहमद हुसैन उर्फ लल्लू (पूर्व मुखिया, पौआखाली पंचायत) और मोहम्मद हनीफ (वर्तमान वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 03, पौआखाली नगर पंचायत) के रूप में की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज, थानाध्यक्ष पौआखाली और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो: तमंचा लहराना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात इसके तहत पौआखाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.