किशनगंज, मार्च 10 -- किशनगंज। संवाददाता स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था केवल अस्पतालों और चिकित्सकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने वाली एम्बुलेंस सेवा भी इस व्यवस्था की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी होती है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एम्बुलेंस जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी को कम करने का कार्य करती है। यही कारण है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है।इसी दिशा में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली तथा टेढ़ागाछ रेफरल स्वास्थ्य केंद्र को एक-एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। ...