घाटशिला, मई 13 -- पोटका,संवाददाता। पोटका प्रखंड की चाकड़ी पंचायत के पोड़ाहातू गांव में झारखंड सरकार के जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग की ओर से रामगढ़ नाला में एकल चेकडैम निर्माण किया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। करीब 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। यहां के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन बरसात के अलावा पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित होती थी। यह भी पढ़ें- घाघीडीह में आदिवासी सांस्कृतिक भवन का शिलान्यास ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसक...