चक्रधरपुर, सितम्बर 16 -- चक्रधरपुर। ओड़िया बहुल पोड़ाहाट अनुमंडल के ग्रामीण ईलाकों में मंगलवार को पर्व नुआखाई हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व नए चावल की फसल के स्वागत और आपसी सौहार्द का प्रतिक का है। यह पर्व कृषि से जुड़ा पर्व है और नए चावल से बने पकवान लोग ईष्ट देव को अर्पित करते है। इसके बाद मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाते है। वहीं नुआखाई पर्व पर ओड़िया समाज के लोग नए वस्त्र पहनते है। घर के छोटे सदस्य बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस दिन कई जगहों पर पारंपरिक नृत्य का भी आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक जांताल नुआखाई महोत्सव वहीं नुआखाई पर्व को लेकर ओड़िया बहुल ईलाकों में काफी खुशी देखी गई। कई जगहों पर सामुहिक रुप से कार्यक्रमों का आयोजन किया गय...