चक्रधरपुर, जून 2 -- 26 मई को आयी आंधी-तूफान के कारण जिले के गोईलकेरा और आनंदपुर प्रखंड के कई गांव में बिजले के खंभे गिर गये और तार टूट गये थे। छह दिन बीत जाने के बाद भी आनंदपुर और गोईलकेरा के दर्जनों गांव में अब भी बिजली बहाल नहीं हुई है। इस कारण इन गांव के लोगों की अंधेरे में रात कट रही है और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। रात्रि में लोगों के घरों में सांप और बिच्छू के घुसने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते बुधवार को आयी आंधी-तूफाम के कारण मनोहरपुर फीडर से जुड़े गोईलकेरा प्रखंड के कलकी, पोकाम, पार्लीपोस सहित आसपास के गांव में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गये थे और तार टूट गये थे इस कारण इन इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से ठप है गांवों की बिजली आपूर्ति इस कार...