चक्रधरपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल में शनिवार को सौहार्द पूर्वक ईद का त्योहार मनाया गया। अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर प्रखंड के सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश के अमन चैन के साथ भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की दुआ मांगी। चक्रधरपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह से ही मुस्लिम मुहल्लों में चहल-पहल रही। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की काफी भीड़ रही। उन्होंने बेहतर जीवन जीने और आचरण सुधारने पर जोर दिया। वहीं, नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चक्रधरपुर की 17 मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की न...