चक्रधरपुर, मार्च 2 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। रंगों का त्योहार पोड़ाहाट अनुमंडल में चार मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर, बंदगांव प्रखंड में लोगों ने पूरी तैयारियां की है। होली को लेकर चक्रधरपुर समेत पोड़ाहाट अनुमंडल के बाजारों में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल, पिचकारी समेत विभिन्न सामानों की खरीदारी की। सोमवार की देर रात्रि होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्रगहण लगने के कारण होली का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। होली 4 मार्च को पूरे अनुमंडल क्षेत्र में मनाया जाएगा। होली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। लोगों से थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने अपील की है कि लोग स...