पोह फटने से पहले आई खबर से गिरिडीह ही नहीं बल्कि पूरा झारखंड रह गया हतप्रभ
गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पोह फटने से पहले अचानक आई दुखद खबर से न सिर्फ गिरिडीह बल्कि पूरे झारखंड का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र स्तब्ध और हतप्रभ रह गया। एक ऐसी खबर आई जिसने पूरी सियासत को सन्न कर दिया। गिरिडीह से झामुमो के विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अचंभित लोग जो जिस हालत में थे वैसे ही मर्सी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। सूबे के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने शहर के बस पड़ाव के पास स्थित मर्सी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंत्री दो दिन पहले ही गिरिडीह लौटे थे। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि वे हरसिंगरायडीह स्थित अपने घर पर थे जहां अचानक उनके सीने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.