पोहल्ली में दहेज के लिए विवाहिता की पीटकर हत्या
मेरठ, अगस्त 5 -- पोहल्ली गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, विवाहिता के भाई ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी खास गांव निवासी नवदीप पुत्र अमरेश ने बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी करीब चार वर्ष पहले पोहल्ली निवासी अनिरुद्ध पुत्र महिपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रीति का उत्पीड़न करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। करीब एक वर्ष पहले ससुरालियों ने प्रीति और उसकी मासूम बेटी को घर से निकाल दिया था। बाद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.