मेरठ, अप्रैल 1 -- पोहल्ली गांव में दबंग लोगों ने मामूली बात पर नाबालिग को बेरहमी से पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किशोर जान बचाकर घर की तरफ भागा तो आरोपियों ने उसे घर में घुसकर पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में बच्चे को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया और जांच में जुट गई। पीड़ित गुल मोहम्मद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे उसका 13 वर्षीय पुत्र रहमान घर से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि गांव के ही तीन दबंग युवकों ने ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। वह जान बचाते हुए घर की ओर भागा। तो आरोपियों ने उस...