पोहल्ली के जंगल में बिजली लाइन चोरी, विभाग को 2.10 लाख की चपत
मेरठ, मई 20 -- पोहली गांव के जंगल से चोर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली लाइन चोरी कर ले गए। घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एंटी पावर थेफ्ट थाने में घटना की तहरीर दी। उधर, बिजली लाइन चोरी होने से किसानों में रोष है। 33/11 केवी उपकेंद्र बजटेवरा के जेई यतेन्द्र भाटी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 18 मई की मध्यरात्रि में चोरों ने पोहल्ली गांव के जंगल में यशोदान पुत्र धर्मपाल, छोटा पुत्र धर्म सिंह, महेंद्र पुत्र शिशराम और भीम पुत्र राज सिंह के निजी नलकूपों की एलटी लाइन काट ली। मंगलवार को सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि चोर करीब 800 मीटर एलटी लाइन और लगभग 5550 मीटर बिजली कंडक्टर चोरी कर ले गए। जेई ने बताया कि तार चोरी की इस घटना से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.