पलामू, फरवरी 10 -- छतरपुर। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र में 7 एकड़ में पोस्ते की फसल नष्ट की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि डगरा रतनाग इलाके में अवैध रूप से 7 एकड़ जमीन में पोस्ता की फसल नष्ट की गई। कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से सभी फसलों को रोंदा गया। उक्त कार्रवाई में कुहकुह कला पीकेट व डगरा पीकेट की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...