कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना उम्मीद की मजबूत किरण बनकर उभरी है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने में इस योजना की भूमिका लगातार बढ़ रही है।पिछले दो शैक्षणिक वर्षों 2024-25 और 2025-26 के आंकड़े बताते हैं कि योजना के प्रति छात्रों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। इन दो वर्षों में कुल 15,699 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया, जो जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।वर्गवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बीसी और ईबीसी श्रेणी के 9,836 छात्रों ने आवेदन कर योजना का लाभ लिया है। वहीं एससी-एसटी वर्ग के 5,863 छात्र भी इससे जुड़े हैं। खास बात यह है कि वर्ष 202...