भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर। जिले में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के सैकड़ों आवेदन डिफेक्टिव मिले है। छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन के समय गलत जानकारी दर्ज की है। 20 मार्च तक सुधार कर आवेदन को फाइनेलाइज करने का मौका दिया गया है। जिले में करीब 47 हजार छात्रों ने पीएमएस पोर्टल पर आवेदन किया है। भागलपुर के करीब 750 आवेदनों का सत्यापन अबतक पूरा नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...