भभुआ, जुलाई 14 -- छात्र 25 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन, समय पर दस्तावेज कराना होगा सत्यापित

छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्रधानाचार्यों व नोडल पदाधिकारियों से पात्र विद्यार्थियों को जागरूक करने की अपील (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए छात्रवृत्ति पोर्टल 14 जुलाई से सक्रिय कर दिया गया है। पात्र विद्यार्थी 15 जुलाई से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया ...