रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विशेष पाठ्यक्रम उन कार्यरत नर्सों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपनी शैक्षणिक योग्यता को उन्नत कर नर्सिंग शिक्षा, प्रशासन और एडवांस्ड प्रैक्टिस के क्षेत्र में अपना करियर संवारना चाहती हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी का पंजीकृत नर्स और पंजीकृत दाई (आरएनआरएम) होना अनिवार्य है। पात्रता के मानकों के तहत, 10 2 के साथ तीन वर्षीय जीएनएम डिप्लोमा और पंजीकरण के बाद न्यूनतम दो वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने मैट्रिक के बाद जीएनएम डिप्लोमा किया है, उनके लिए कम से कम पांच वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.