पूर्णिया, जून 13 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के बड़हारा कोठी स्थित पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार की अहले सुबह लगी आग पर अग्निशमन सेवा केंद्र, धमदाहा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से पोस्ट ऑफिस में रखे महत्वपूर्ण कागजात एवं अन्य सामग्री को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। अग्निशमन सेवा केंद्र धमदाहा के सब ऑफिसर साबिर हुसैन ने बताया कि सुबह करीब 4:15 बजे बड़हारा कोठी पोस्ट ऑफिस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार बिजली के तारों की अव्यवस्थित स्थिति के कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि आग शुरुआती ...