पोस्ट ऑफिस में भी लगा रक्तदान शिविर, चंडी चरण ने 60 वीं बार किया रक्तदान
जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर । बिष्टुपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें चंडी चरण साधु ने 60 वीं बार रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन सीनियर सुपरीटेंडेंट पोस्टल उदय भान सिंह ने किया। रक्तदान करने वालों में ज्यादातर कर्मचारी रहे जबकि कुछ लोग बाहर से भी आकर रक्तदान किये। उदय भान सिंह ने कहा कि उनके यहां कई लोग ऐसे हैं जो नियमित रूप से रक्तदान करते हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों में प्रसारित करके रक्तदान करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- रक्तदान में सामाजिक संस्थाओं की बढ़ रही भागीदारी यह भी पढ़ें- रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर मिलनी हॉल में कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.