मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर आंबेडकर प्रतिमा के निकट शनिवार को डाक विभाग की ओर से डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर पूर्वी के सहायक डाक अधीक्षक दीपक साह ने कहा कि पोस्ट ऑफिस डिजिटल युग में पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। बचत के प्रति सभी को सजग होना चाहिए। ग्रामीण इलाके में सबसे छोटी-छोटी बचत लोग करते हैं, जिसके लिए सबसे बेहतर पोस्ट ऑफिस में जमा करना है। पोस्ट ऑफिस में लाइफ इंश्योरेंस भी होता है। इसमें दूसरे संस्थाओं से बहुत कम प्रीमियम जमा करना पड़ता है। इंश्योरेंस की पूरी गारंटी होती है और जमा पूंजी पूरी तरह सुरक्षित होता है। इन्होंने कहा कि हर घर में पोस्ट ऑफिस का खाता हो इस दिशा में एक सार्थक प्रयास शुरू किया गया है। पोस्ट ऑफिस में जमा किए गए राशि पर ब्याज भी अधिक मिलता है। इन्हों...