गोड्डा, अप्रैल 16 -- गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक के पास से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफराज खान उर्फ निशु खान (28 वर्ष), पिता निशार खान, निवासी चपरासी टोला, थाना गोड्डा नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार लगातार चल रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि पोस्ट ऑफिस चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सिल्वर पेपर में लिपटा तीन पुड़िया ब्राउन शुगर तथा एक पारदर्शी प्लास्टिक में रखा सं...