सासाराम, जून 7 -- पेज तीन सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के व्यस्त पोस्ट ऑफिस चौक पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो एन वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जानघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो एन पोस्ट ऑफिस चौक के पास से गुजर रही थी, तभी वाहन में अचानक तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बाहर निकल गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई।दमकल का प्रयास दमकल की ...