गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पोस्टर वार शुरू होने के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। स्थानीय कस्बे के तहसील परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कांग्रेस कार्यालय, मुंशीगंज समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में सांसद किशोरी लाल शर्मा से सवाल पूछे गए हैं और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है, "दो साल किशोरी, क्या किया?" साथ ही आरोप लगाया गया है कि सांसद बनने के बाद केवल एक स्कूल बस दी गई, जो एक कांग्रेस नेता के स्कूल में लगाई गई, तथा एक एम्बुलेंस उनके ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल को उपलब्ध कराई गई।दूसरे यह भी पढ़ें- अमेठी से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेंगे राहुल गांधी पोस्टर में सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्षों के...