मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के जिला अस्पतालों में पोस्टर लगाकर मरीज बुलाए जाएंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर जिलों को एक पत्र भी लिखा गया है। सभी जिलों को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है। सदर अस्पतालों में ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- पोस्टर लगाकर जिला अस्पतालों में बुलाए जाएंगे मरीजअस्पताल में ऑपरेशन की जानकारी अस्पताल में होने वाले विभिन्न ऑपरेशनों की जानकारी देने के लिए पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और जांच के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि विभाग के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों प...