बुलंदशहर, फरवरी 2 -- सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से आर्द्रभूमियों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। सभी कैडेट्स ने प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। स्कूल के निदेशक मयंक अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स 36 यूपी बटालियन एनसीसी, बुलंदशहर के अंतर्गत आते हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य शगोपाल शर्मा एवं एनसीसी अधिकारी मोनिका रा...