अल्मोड़ा, सितम्बर 21 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने विजुअलाइजिंग लिटरेचर, साहित्य में दृश्यीकरण विषय पर पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता की। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने शुभारंभ तो संचालन अंग्रेजी विभाग की डा. बरखा रौतेला ने किया। प्रतियोगिता तनिषा ने पहला, रिया पपनै एवं माया मनराल ने संयुक्त रूप से दूसरा, नेहा जोशी और नेहा बिष्ट ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिशा एंव खजान को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...