पिथौरागढ़, मई 2 -- संतोष, पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जीआईसी कमलेश्वर में पॉक्सो जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीडब्लूसी सदस्य प्रेमा सुतेरी व संस्था की हर्षिता जोशी ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के नियमों व सावधानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इससे जुड़े नुकसान व कानूनी दंड के बारे में भी बताया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर गिरीश चंद्र ने बच्चों को नशा मुक्ति व सूरज ने बच्चों को एआई और रोबोटिक्स शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में वरुण सिंह सौन ने पहला, प्रियंका सिंह सौन ने दूसरा व प्रियांशी और कमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह एवं जबरन विवाह रोकथाम हेतु दो दिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित सभी विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.