प्रयागराज, सितम्बर 8 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एलएलबी छात्रों के लिए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047' विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। प्रतियोगिता का मूल्यांकन दृश्य कला विभाग के डॉ. सचिन सैनी और विधि विभाग के डॉ. हरिबंश सिंह ने किया। टीम-सी को प्रथम, टीम-बी को द्वितीय और टीम-एच को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को डीन प्रो. आदेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्र ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...