मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट विरासत 2026 के अंतिम दिन शनिवार को पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्टैंडअप कॉमेडी, कविता पाठ, ग्रुप सॉन्ग, डुएट डांस एवं ग्रुप डांस में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह थीं। सांस्कृतिक संयोजक डॉ. आरती कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बीबीए की छात्रा पायल एवं छात्र प्रियांशु ने किया।गायन में आयुष और डांस में पीयूष, अपूर्वा, पलक, कोमल, स्नेहा, श्रेया, साक्षी, शिवांगी, रिया आदि की धूम रही। कविता पाठ, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता में तनुश्री, ब्रजेश, प्रिया, विवेक, अनुष्का आदि ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- 'फिएस्टा-2...