पटना, नवम्बर 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पोस्टर-बैनर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के फोटो नहीं होने का सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोटो होते हैं। इसमें नीतीश का फोटो नहीं होने पर चर्चा होने लग गई। सम्राट ने कहा कि आज नीतीश सेतु का उद्घाटन हो रहा है। मोदी के नेतृत्व में यह पुल नीतीशमय हो गया है। पूरा पुल ही नीतीश के नाम पर कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में मौजूदा एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर शनिवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के बिदुपुर तक गंगा नदी पर बने सिक्सलेन पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल सय्यद अता ह...