कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में पोस्टर एंड इंफोग्राफिक कॉम्प्टीशन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय सेफ मेडिसिन, हेल्दी लाइफ रहा। प्रतियोगिता में छात्रों ने पोस्टर एवं इंफोग्राफिक के माध्यम से सुरक्षित दवा उपयोग, सही औषधि सेवन, स्व-चिकित्सा के दुष्प्रभाव, दवा भंडारण तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...