हापुड़, जुलाई 27 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.रुचि त्यागी के नेतृत्व में समृद्धि क्लब के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय हमारे आसपास का अर्थशास्त्र रखा गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने मनोभावों को पोस्टर पर अत्यंत खूबसूरती से उकेरा। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो.वसुधा श्री एवं साधना ने अपना निर्णय देते हुए कु.श्रुति यादव को प्रथम, कु.मानवी शर्मा को द्वितीय, कु.सानिया को तृतीय विजेता घोषित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.साधना तोमर द्वारा छात्राओं द्वारा निर्मित पोस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। डॉ.रश्मि सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...