बिहारशरीफ, मार्च 1 -- पोस्टर प्रतियोगिता में रिया, नेहा ने मारी बाजी नालंदा कॉलेज में हुए पोस्टर प्रतियोगिता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ कार्यक्रम बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय विधान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई । इसमें वनस्पति विज्ञान विभाग में की रिया विश्वकर्मा, भौतिकी विभाग में की नेहा भारती को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया। अंजल आर्या, अलीशा कुमारी, अभिश्री आर्या, संध्या कुमारी दूसरे नंबर पर रहीं। काजल (प्राणी विज्ञान), अतुल शिवम और दीपक कुमार ( भौतिकी), श्रुति कुमारी (प्राणी विज्ञान), तनिषा कुमारी (प्राणी विज्ञान), निधि कुमारी, प्राध्यता कुमार ( रसायन विज्ञान) तीसरे नंबर पर रहे। सभी विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुति के निर्णायक मंडल में विशिष्ट अतिथि डॉ...