पोस्टर प्रतियोगिता में मौसम व आयुषी रहे प्रथम
अलीगढ़, जून 4 -- अलीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर ज्ञान महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए डीएलएड विभाग के द्वारा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर के माध्यम से पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ पर्यावरण जल है तो कल है.. विषय पर पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मौसम, द्वितीय स्थान राशि कौशिक व तृतीय स्थान काजल वार्ष्णेय का रहा। 2025 बैच में प्रथम स्थान पर आयुषी वर्मा, द्वितीय स्थान पर कोमल, तृतीय स्थान पर रेशम रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष आरके शर्मा, शोभा सारस्वत, रवि कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.